ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष शहला राशिद शोरा से पूछताछ करने की मांग को लेकर बीजेपी समर्थक अशोक पंडित पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि अब कश्मीरी मुस्लिम होना एक अपराध है जो पूछताछ जरूरी बनाने के लिए पर्याप्त है। उमर ने ट्विटर पर लिखा, 'अब एक कश्मीरी मुस्लिम होना पूछताछ जरूरी बनाने के लिए पर्याप्त अपराध है। वैसे यह शहला है शीला नहीं लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है।' नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर ने जेएनयू परिसर में 9 फरवरी को हुई कथित देश विरोधी नारेबाजी की पृष्ठभूमि में वहां कश्मीरी छात्रों को परेशान करने का विरोध किया है। वह फिल्म निर्माता अशोक पंडित के श्रृंखलाबद्ध ट्वीट का जवाब दे रहे थे। पंडित ने ट्वीट किया था, 'जेएनयू उपाध्यक्ष शीला राशिद से पूछताछ होनी चाहिए जो एक कश्मीरी मुस्लिम हैं।

उन्होंने जेएनयू में बाबा रामदेव का भी विरोध किया था।' पंडित ने यह भी दावा किया कि जेएनयू कार्यक्रम के संबंध में पुलिस द्वारा वांछित युवक उमर खालिद शीला राशिद की मदद से कश्मीर भाग गया होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह जेएनयू में हुर्रियत के लिए काम करती है। उमर ने व्यंगात्मक जवाब में कहा कि बेहतर होगा कि वह भी पूछताछ का सामना करने की तैयारी कर लें क्योंकि वह भी एक कश्मीरी मुस्लिम हैं और योगगुरू बाबा रामदेव के समर्थक नहीं हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख