ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

श्रीनगर: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक अभियान के दौरान आज हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेचिलूरा के निवासी इशफाक अहमद वानी उर्फ मौलवी को आज सुबह मगमा इलाके के पेठ मखमा गांव में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि वहां पर कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिल कर पुलिस ने कल रात गांव की घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि कल देर रात तलाशी अभियान बंद कर दिया गया था लेकिन आतंकवादियों के बच निकलने के संदेह के कारण गांव के चारों ओर कड़ी घेराबंदी की गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि आज सुबह में तलाशी अभियान फिर शुरू किया गया और अंतिम समाचार मिलने तक यह जारी था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख