ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज यानि 13 दिसंबर को भारत पहुंचे थे। मेसी पिछले 14 साल में पहली बार भारत आए हैं। कोलकाता में उनका अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा था, क्योंकि साल्ट लेक स्टेडियम में फैली अराजकता के कारण वो मात्र 22 मिनट बाद ही स्टेडियम से चले गए थे। जबकि हैदराबाद में उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी संग फुटबॉल खेला, बच्चों संग मस्ती की।

सीएम संग खेला फुटबॉल, राहुल गांधी को दी जर्सी

साल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना के चलते मेसी अच्छी यादों के साथ कोलकाता को अलविदा नहीं कह पाए। दूसरी ओर हैदराबाद में उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी संग फुटबॉल खेला और मेसी ने राहुल गांधी को टी-शर्ट भी भेंट की। जिसकी तस्वीरें खुद राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। मेसी के साथ हैदराबाद में लुइस सुआरेज और रोड्रीगो डी पॉल ने भी खूब आनंद लिया।

लियोनेल मेसी कुछ समय देरी से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन यहां जैसे ही उन्होंने कैमरा की तरफ देखकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया, वैसे ही दर्शक खुशी से झूम उठे।

तीनों फुटबॉल खिलाड़ियों ने बच्चों संग भी खूब मस्ती की। फुटबॉल मैच के दौरान मेसी, सुआरेज, डी पॉल और रेड्डी की ड्रिलिंग ने भी दर्शकों का मन मोहने का काम किया।

हैदराबाद से अलविदा लेते हुए मेसी ने आयोजकों को अर्जेंटीना टीम की फुटबॉल जर्सी भेंट की। साथ ही उन्होंने स्पैनिश भाषा में फैंस का धन्यवाद किया।

मेसी ने राहुल गांधी को दी टी-शर्ट

राहुल गांधी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर लियोनेल मेसी संग तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने पहले एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें वो लियोनेल मेसी, रोड्रीगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ चलते हुए बातें कर रहे हैं और उन्होंने एकसाथ फोटोशूट भी करवाया। वहीं एक तस्वीर में लियोनेल मेसी उनको टी-शर्ट भेंट कर रहे हैं।

इससे पहले कोलकाता में लियोनेल मेसी ने अपने 70 फुट ऊंचे स्मारक का अनावरण किया था। मगर जब वो साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, तो कुछ देर बाद फैंस ने बोतलें और अन्य चीजें मैदान में फेंकनी शुरू कर दीं। इसके कारण मेसी को मैदान से बाहर ले जाया गया। इस घटना के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेसी और उनके साथियों से माफी मांगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख