नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को स्याही फेंकने वाली आरोपी महिला भावना अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला तो सफल रहा, लेकिन उसकी आड़ में एक बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भावना अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर सीएनजी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। भावना ने कहा है कि ऑड-ईवन योजना काफी सकारात्मक थी लेकिन इसके पीछे बड़ा सीएनजी घोटाला है। इसका मेरे पास एक स्टिंग भी है। इसी वजह से मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री गोपाल राय से मिलना चाहती थी लेकिन वे मुझसे मिलने के लिए तैयार नहीं हुए। स्याही फेंकने के मामले में आरोपी महिला ने यह भी कहा कि सीएनजी स्टिकरों को बाइकों के नंबर पर भी जारी कर दिया गया। उन्होंने (आप सरकार) सीएनजी में घोटाला किया और मेरे पास इसे साबित करने के लिए पूरा सबूत है। भावना ने सोमवार को कहा कि मैं सभी दस्तावेज और स्टिंग कोर्ट के समक्ष पेश करूंगी। इस मामले में निष्पक्ष जांच होना चाहिए। इस महिला ने यह भी दोष मढ़ा कि स्याही फेंकने की घटना के बाद आप कार्यकर्ताओं ने उसके साथ बदसलूकी की। इसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए भावना ने दिल्ली पुलिस का धन्यवाद किया। गौर हो कि ऑड-ईवन योजना पर रविवार को धन्यवाद रैली में जब केजरीवाल अपना भाषण दे रहे थे तब पश्चिमी दिल्ली निवासी महिला भावना अरोडा मंच के समीप आई और उसने उनकी ओर कुछ कागज लहराए और उसके कुछ ही समय बाद केजरीवाल पर स्याही फेंकी। कुछ स्याही मुख्यमंत्री के चेहरे पर तथा उनके पास खड़े लोगों पर भी गिरी। दिल्ली में सत्तारुढ आप से अलग हुई आम आदमी सेना की पंजाब ईकाई की सदस्य होने का दावा करने वाली इस महिला को पुलिस वहां से ले गई और उससे मॉडल टाउन थाने में पूछताछ की गई। उसकी उम्र 26 साल के आसपास बताई गई है। स्याही फेंके जाने के बाद केजरीवाल ने महिला से कागज लेकर अधिकारियों से उसे जाने देने की अपील की। इस अफरा-तफरी से केजरीवाल के भाषण में बाधा भी पहुंची। केजरीवाल ने बाद में कहा कि उन्हें छोड दो। वह किसी घोटाले का जिक्र कर रही हैं सीएनजी घोटाला. उनसे पेपर ले लो। केजरीवाल ने कहा कि जब भी देश या दिल्ली में कुछ अच्छा करने की कोशिश की जाती है कुछ ताकतें हर तरह की अडचन पैदा करती हैं। जैसा कि गोपाल राय ने कहा कि कई ताकतों ने सम विषम योजना को विफल बनाने की कोशिश की। उधर, महिला ने दावा किया कि उनके पास ‘सीडी के रूप में इस बात के सबूत हैं कि इन लोगों ने सीएनजी घोटाला किया था। दिल्ली पुलिस जब महिला को ले जा रही थी तो उसने कुछ कागज मंच की ओर फेंके। ज्ञात हो कि कथित सीएनजी घोटाला पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुआ था और केजरीवाल सरकार ने हाल ही में इसकी जांच के लिए एक आयोग का गठन किया है। न्यायाधिकार से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए केंद्र ने जांच को गैर कानूनी करार दिया है लेकिन इससे बेपरवाह आप सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। गौर हो कि स्याही फेंकने के मामले में भावना के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 353 और 355 के तहत केस दर्ज किया है और रोहिणी कोर्ट ने सोमवार को उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
केजरीवाल पर फिर स्याही: ऑड-ईवन योजना की आड़ में कई करोड़ का सीएनजी घोटाला: भावना
- Details
- Category: दिल्ली-एनसीआर
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






