ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली: मणिपुर से कांग्रेस विधायक यामथोंग हाओकिप को गायब हथियार मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। एनआईए मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे के शस्त्रागार से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन गायब होने के मामले की जांच कर रही है। वर्ष 2016 और 2017 के बीच ये हथियार गायब हुए। मीडिया रिर्पोटस के अनुसार अवैध रूप से पुलिस की पिस्तौल रखने और विभिन्न उग्रवादी समूहों को उन्हें वितरित करने में संलिप्तता के लिए यामथोंग हाओकिप को गिरफ्तार किया गया।

हाओकिप मणिपुर के सैकुल से विधायक हैं। उन्हें इंफाल में विशेष अदालत में पेश किया गया। जांच एजेंसी ने कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बयान में कहा गया, हाल में उनकी अस्वस्थता के चलते एनआईए न्यायाधीश ने जेल प्रशासन से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया।

एनआईए की जांच के दौरान 30 जुलाई 2018 को हाओकिप के आवास की छानबीन में एक गायब पिस्तौल इंफाल में मंत्री पुखरी से बरामद की गई। इसके साथ ही अन्य भड़काऊ सामग्री मिली थी। एनआईए ने मामले में अब तक 14 हथियार बरामद किए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख