ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भोपाल: भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक नेता पर उनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले उन्हें देवास जिला अंतर्गत अपने घर पर गौहत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। देवास के जिला कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बीती रात बताया, ‘पिछले आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए अनवर मेव पर 28 जनवरी को रासुका लगा दिया गया।’ भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि हम लोगों ने मेव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। देवास जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि टोंकखुर्द मंडल में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष मेव समेत नौ लोग मध्यप्रदेश गौहत्या प्रतिषेध अधिनियम तथा भादंसं की संबद्ध धाराओं के तहत आरोपी बनाये गये हैं।

इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर गाय के नाम पर समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया। मेव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उज्जैन केंद्रीय कारा भेजा जा चुका है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख