ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भोपाल: मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोबारा पोस्टमॉर्टम की मंजूरी दे दी है। ट्विशा के परिजनों ने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग को लेकर अदालत में अर्जी दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में अब दिल्ली 'एम्स' के डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंचकर दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।

 शव आरोपी पक्ष यानि ससुराल वालों को सौंपा जाए: कोर्ट में हुई बहस

सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्हें दोबारा पोस्टमॉर्टम से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद शव आरोपी पक्ष यानि ससुराल वालों को सौंपा जाए। वहीं सॉलिसिटर जनरल ने अदालत में कहा कि दूसरे पोस्टमॉर्टम का उद्देश्य किसी पर उंगली उठाना नहीं, बल्कि सभी पक्षों का भरोसा कायम करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट या संबंधित डॉक्टर की क्षमता पर कोई संदेह नहीं है।

समर्थ सिंह सरेंडर करना चाहते हैं

मामले की सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट मृगेंद्र सिंह ने कोर्ट को बताया कि समर्थ सिंह अपनी जमानत अर्जी वापस लेना चाहते हैं और ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी मांग की कि ट्रायल कोर्ट उनकी जमानत अर्जी पर उसी दिन फैसला करे। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने विरोध जताते हुए कहा कि जांच के इस चरण में आरोपी के अधिकारों की सीमा तय होनी चाहिए और पोस्टमॉर्टम जैसे मुद्दे पर उसकी भूमिका सीमित है।

'एम्स' भोपाल में होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम

ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम भोपाल 'एम्स' में किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली 'एम्स' से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंचेगी। दिल्ली 'एम्स' और भोपाल 'एम्स' के बीच करीब 776 किलोमीटर की दूरी है। पोस्टमॉर्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

डेटिंग ऐप से शादी, फिर 5 महीने बाद मौत

जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा की मुलाकात समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। समर्थ पेशे से क्रिमिनल लॉयर हैं। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी, लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद 12 मई 2026 को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की सास और पति ने मिलकर उसकी हत्या की है। इसी वजह से परिवार लगातार दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहा था और उन्होंने शव लेने से भी इनकार कर दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख