ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पंचकूला: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव – आईआईएसएफ आज पंचकूला के दशहरा मैदान में शुरू हुआ। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के साथ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर साल इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को शिक्षित करना और विज्ञान की उपलब्धियों का उत्‍सव मनाना है।

कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने छात्रों और युवा वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भारत में विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है जो देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है क्‍योंकि भारत विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष में भारत द्वारा किए गये उपायो पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस बार महोत्‍सव का विषय विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए है।

विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना तथा युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस विज्ञान महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से हज़ारों छात्र, युवा शोधकर्ता और विज्ञान प्रेमी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, इसरो, डीआरडीओ और अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी शामिल हैं, जो विभिन्न सत्रों और संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। महोत्सव में वैज्ञानिकों के बीच संवाद सत्र और राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियां भी आयोजित की गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख