ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): 'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन' ने रविवार को एलान किया है कि वह 25 फरवरी को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा। संगठन की ओर से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और किसानों और खेत मजदूरों की कर्ज माफी, मुआवजा और आवारा पशुओं के मुद्दों पर हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे।

'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने रविवार को बताया कि उनकी मांग किसानों की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी दरों पर तमाम फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने की है। साथ ही स्मार्ट बिजली मीटर स्कीम पर रोक लगानी चाहिए और गरीबों को पूरे साल काम मिलना चाहिए। सत्यवान ने कहा, "हमारी मांग है कि किसानों और खेतीहर मजदूरों को ऋण मुक्त किया जाए और खाद-बीज-कीटनाशक, डीजल समेत कृषि के लिए उपयोगी चीजें सस्ते दामों पर पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध हों। इसके अलावा फसल खराब होने का मुआवजा, आवारा पशुओं की रोकथाम जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हम देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि संगठन ने फैसला किया है कि 25 फरवरी को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। साथ ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

बीजेपी सरकार को दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि सरकार अब कृषि ड्राफ्ट लेकर आ रही है, जिसका संगठन विरोध करेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार की तरफ से 15 दिन में ड्राफ्ट पर सुझाव मांगे जाने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में सरकार ने सुझाव मांगे थे, जो संभव नहीं है। सरकार कृषि कानूनों को फिर से लागू करना चाहती है, जो हम होने नहीं देंगे। हमने पहले भी तीन काले कानूनों को रद्द कराया था, अब फिर से लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

फोटो: सोशल मीडिया से साभार

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख