ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मेहला क्षेत्र के पास लगातार पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण कीरतपुर-मनाली फोरलेन राजमार्ग को मंडी भरारी चौक से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार अपराह्न मेहला इलाके के पास सड़क पर पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे, जिसके बाद मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ दिया गया है।

बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को नौणी चौक से मंडी भरारी पुल होते हुए स्वारघाट की ओर भेजा जा रहा है। इसी तरह चंडीगढ़ से बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली जाने वाले वाहनों को स्वारघाट से नौणी चौक की ओर भेजा जा रहा है, जहां से वे फिर फोरलेन पर पहुंच सकते हैं।

अधिकारियों ने यात्रियों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने और यातायात पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख