ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनवरी महीने से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा की। इसका भुगतान अक्टूबर में किया जाएगा। शिमला से 132 किमी दूर रामपुर में प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी तो बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा था। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए सरकार ने बारहवीं अथवा उससे अधिक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगारों को 1,000 रुपये प्रति माह के बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग युवाओं को 1,500 रुपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख