ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह एक निजी वाहन के सड़क से फिलकर एक गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 12 तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक वाहन सड़क से फिसलने के बाद 200 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में गिर गया। जिंदा बचे पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीर्थयात्री चुरधार में स्थित एक मंदिर के दर्शन करके अपने घर वापस आ रहे थे। जब वे सिरमौर जिले में अपने गांव की ओर थे, तभी यहां से लगभग 190 किलोमीटर दूर गुम्मा गांव के पास यह दुर्घटना घटी। राज्य में यह सबसे खतरनाक इलाका है। पुलिस ने कहा कि वाहन के फिसलने का कारण पता नहीं चला है। ज्यादातर मृतक आपस में रिश्तेदार थे। अप्रैल में इसी इलाके में एक बस के नदी में गिरने की एक घटना में 45 लोग मारे गए थे। इस बस के टोंस नदी में गिरने की घटना के दौरान उत्तराखंड से संबंध रखने वाला बस के कंडक्टर समेत दो लोग बस से कूदकर बचने में कामयाब रहे थे।

हिमाचल प्रदेश में टोंस यमुना की सहायक नदी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख