पुतिन ने ग्रीनलैंड की लगाई कीमत? यूरोप के जख्मों पर छिड़का नमक
- Details
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर ग्रीनलैंड खरीदना चाहते हैं, तो डेनमार्क से इसकी कीमत 200 से 250 मिलियन डॉलर (लगभग 23 अरब रुपये) के बीच हो सकती है। पुतिन ने यह बात 21 जनवरी 2026 को रूस की सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला रूस से जुड़ा नहीं है। अमेरिका और डेनमार्क इसे आपस में सुलझा लेंगे।
पुतिन ने ग्रीनलैंड की क्या कीमत लगाई?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर ग्रीनलैंड खरीदना चाहते हैं, तो डेनमार्क से इसकी कीमत 200 से 250 मिलियन डॉलर (लगभग 23 अरब रुपये) के बीच हो सकती है। पुतिन ने यह बात 21 जनवरी 2026 को रूस की सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला रूस से जुड़ा नहीं है। अमेरिका और डेनमार्क इसे आपस में सुलझा लेंगे।
पुतिन ने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि रूस ने 19वीं सदी यानि 1867 में अमेरिका को 7.2 बिलियन डॉलर में अलास्का बेच दिया था।
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों, किसानों के साथ-साथ पूरे देश से दिल्ली पहुंचने की अपील की है।
राहुल ने बीजेपी को प्रचार के लिए कहा धन्यवाद
राहुल ने रविवार (25 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी को धन्यवाद, जिसकी वजह से कार्यक्रम का प्रचार हो रहा है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे। मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं। अब जवाब देश देगा। 1 नवंबर - चलो दिल्ली। वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली।'
उन्होंने कहा, 'छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी- जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए। वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।'
नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- Details
नई दिल्ली: आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार (24 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सब लोग देख रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों से क्या चल रहा है, क्या हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आपने वो मूवमेंट भी देखा, जो इस वक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगते हुए एसआईआर पर रोक लगाते हुए पूरे देश भर में हुआ।
नेहा बोरा ने कहा कि हमसे राइट टू डेमोक्रेटिक डिसेंट को छीना जा रहा है। इस उम्मीद के साथ हम इस पीस बॉन्ड को नहीं साइन करेंगे। इसे हम यूं ही चैलेंज करते रहेंगे क्योंकि इस पीस बॉन्ड को साइन करने से ये संदेश जाएगा कि इस देश में किसी भी डेमोक्रेटिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए इस तरह के पीस बॉन्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
'लोकतंत्र का मतलब क्या होता है?'
नेहा बोरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम लोगों को रोकने के लिए जो स्टेप्स सरकार द्वारा उठाए गए। वो भी आप सभी ने देखे तो हम उन्हीं कुछ चीजों पर बात करेंगे।
'शाह को छात्रों पर बर्बरता के जुर्म का जवाब देना होगा': राहुल गांधी
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर रविवार को सवाल उठाया और कहा कि देर-सबेर बीजेपी नेता को ‘‘इस जुर्म’’ के लिए जवाब देना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने उनसे कहा कि उसके पास ‘‘कोई रास्ता नहीं बचा।’’
मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बांट रहे हैं: राहुल
कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा। सालों की तैयारी, घर की जमीन बेची, मां-बाप का कर्ज, फिर भी हाथ में कुछ नहीं। यह हार उसकी नहीं है। यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इंकार कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के आंदोलन को खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






