ताज़ा खबरें
प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
अमेरिका ने भारत को दी कृषि उत्पादों पर 100 फीसद टैरिफ की धमकी

मुंबई: मुंबई पुलिस ने मंत्रालय में एक सरकारी अधिकारी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने के आरोप में निर्दलीय विधायक बच्चू कडु को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कल विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अचलपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक को पुलिस ने विधानसभा से बाहर आने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने अनुसार कल क्लर्क अशोक जाधव के साथ कडु सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव बी आर गावित से मिलने गए थे। उन्होंने जाधव के लिए एक अतिरिक्त आवास की मांग की थी जिसे मानने से अधिकारी ने इनकार कर दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख