भुवनेश्वर: सम अस्पताल चलाने वाले शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सम अस्पताल में आग लग जाने पर 21 लोग मारे गए थे। नायक की गिरफ्तारी के साथ इस आग त्रासदी के मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है। पुलिस आयुक्त वाई बी खुरानिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘मनोज नायक ने खांडागिरी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।’ सूत्रों ने कहा कि नायक ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे खांडागिरी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। कल शाम को पुलिस आयुक्तालय ने नायक और शाश्वती दास के नाम पर लुक आउट सकरुलर जारी किया था। ये दोनों ही चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। खुरानिया ने कहा कि पुलिस ने सभी हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों को सूचित करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि नायक और उनकी पत्नी शाश्वती भुवनेश्वर से भागने न पाएं। गृहमंत्रालय को भी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा , ‘जांच के दौरान हम और अधिक लोगों को भी गिरफ्तार कर सकते हैं।’ पुलिस ने लुक आउट सकरुलर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के यह स्पष्ट करने के बाद जारी किया था कि आग त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाना चाहिए। दो दिन पहले पुलिस ने सम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पुष्पराज सामंतसिंघार समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 285 और 34 के तहत नामजद किया गया था। चार अधिकारियों को राज्य सरकार के दमकल विभाग की ओर से दायर प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। राज्य सरकार की ओर से अस्पताल को उसकी अग्निशमन प्रणाली सुधारने के लिए वर्ष 2013 में एक परामर्श जारी किया था। इस परामर्श को नजरअंदाज करने के मामले में सम अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के पास अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं था।
ओडिशा अस्पताल त्रासदी: ट्रस्टी मनोज रंजन ने किया सरेंडर, गिरफ्तार
- Details
- Category: उड़ीसा
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






