ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भुवनेश्वर: शहर के धिरकुटी झुग्गी बस्ती इलाके में एक व्यक्ति ने गुरुवार को कथित रूप से गुस्से में अपनी चार पुत्रियों समेत परिवार के सात लोगों पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति का नाम सुरा बेहेरा है। यह घटना उस समय हुई जब बेहेरा की पत्नी ने बुखार से पीड़ित अपनी लड़की को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। बेहेरा ने गुस्से में कथित रूप से उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि तेजाब फेंकने से उसकी दोनों पत्नियां, चार पुत्रियां और ससुर झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेहेरा को हिरासत में ले लिया है। हांलाकि उसने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उसके ससुर ने दोनों पत्नियों और पुत्रियों पर तेजाब फेंका है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह होने का अंदेशा जताया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख