ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भुवनेश्वर: भुवनेश्वर की एक अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की जमानत याचिका आज खारिज कर दी। उन्हें रोज वैली ग्रुप चिटफंड घोटाला में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। खुर्दा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदोपाध्याय की जमानत याचिका ठुकरा दी जबकि उनके वकीलों ने कहा कि तृणमूल सांसद जांच में सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले, विशेष सीबीआई अदालत ने भी बंदोपाध्याय की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। चार बार के तृणमूल कांग्रेस सांसद बंदोपाध्याय को सीबीआई ने तीन जनवरी को कोलकाता में गिरफ्तार किया था और रिमांड पर ओड़िशा लाया गया था। तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता बंदोपाध्याय फिलहाल यहां झाड़पदा में विशेष जेल में हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य सांसद तापस पाल को झाड़पदा जेल में रखा गया है।

उन्हें रोज वैली चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख