ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भुवनेश्वर: रोजवैली चिटफंड घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को शुक्रवार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां झारपदा की विशेष जेल में रहने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई। सुदीप को जेल अस्पताल में रखा गया है। उन्हें आज सुबह यहां सरकार द्वारा संचालित कैपिटल हास्पिटल ले जाया गया था। बहरहाल, वहां के चिकित्सकों ने उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में भेजने की सलाह दी। जेल के एक कर्मचारी ने यह जानकारी दी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख