ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

संभल: संभल के असमोली के मदाला फतेहपुर गांव स्थित निजी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य दरवाजे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे में तीन बच्चे दब गए।

दस वर्षीय छात्र की मौत; दो घायल

हादसे में कक्षा तीन के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान कुछ बच्चे मुख्य दरवाजे के छज्जे पर चढ़कर कार्यक्रम देखने लगे। अचानक छज्जा नीचे आ गिरा और बच्चे मलबे में दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात की।

एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख