ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि भाजपा सरकार अब सिर्फ चार दिन की ही बची है इसलिए विधानसभा सत्र भी सिर्फ चार दिन के लिए ही आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहला दिन भाजपा सरकार श्रद्धांजलि देने में निकाल देगी। दूसरा दिन अयोध्या के प्रभु राम जी के मंदिर में हुई सुनियोजित चोरी के महापाप की जिम्मेदारी, अपने ऊपर से हटाकर केंद्र सरकार पर डालकर, अपना पल्ला झाड़ने में निकाल देगी। तीसरा दिन प्रयागराज जैसे पूरे प्रदेश में हुए छात्र आंदोलन से बचने में निकाल देगी। चौथा दिन दुखी मां के सरेआम अपमान पर मुंह छिपाकर जल्दी से सत्र खत्म करने की घोषणा करने में निकाल देगी।

'बीजेपी जब सत्ता से हटेगी, तभी दूर होंगे सारे संकट': अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्ट, जालिम और 'पाप' करने वाली पार्टी करार देते हुए रविवार को कहा कि बीजेपी जब सत्ता से हटेगी तभी सारे संकट दूर होंगे।

अखिलेश यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में सत्ताधारी बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी के ‘बीजेपी में बी का मतलब है भ्रष्ट, जे का मतलब है जुल्म करने वाले और पी का मतलब है पाप करने वाले।’ उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्ट, जालिम और पाप करने वाले लोग बीजेपी में हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में बनाये गये तमाम एक्सप्रेस-वे भ्रष्टाचार की भेंट चढ गये हैं, चाहे वह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे हो, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हो या फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो। उन्होंने कहा कि अगर उपग्रहीय नक्शा निकालकर देखा जाए तो पता चलेगा कि जितने भी महत्वपूर्ण तालाब थे, उन सब पर भाजपा के भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में बस एक ही संकट है और वह है भारतीय जनता पार्टी। बीजेपी जब हटेगी तो सब संकट दूर होंगे।''

सपा प्रमुख ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में युवाओं पर हुए बल प्रयोग को लेकर भी बीजेपी पर सवाल खड़े किये।

उन्होंने कहा, ''जिन नौजवानों को लाठी पड़ी, उन्हें नहीं पता कि लाठीचार्ज किसने करवाया। लाठी चलाने वाले को पता है कि किसके ऑर्डर पर लाठी चली, मगर यह देखिये कि भाजपा सरकार को पता ही नहीं है कि लाठी किसके ऑर्डर पर चली थी? बीजेपी वाले किसी के सगे नहीं हैं, उन्होंने खुद बचने के लिये अधिकारियों को ही आगे कर दिया।''

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर रील बनाये जाने पर भी तंज किया। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि 'रामधन' चोरी का सारा माल बीजेपी के पास जा रहा है तो उसे सफाई देनी चाहिये।

26 हजार स्कूल बंद होने से सर्वाधिक प्रभावित होंगे पीडीए समाज के बच्चे

अखिलेश यादव ने पीडीए ऑडिट-4 जारी करते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश में 26 हजार सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों के बंद होने से पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के बच्चे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। कहा कि स्कूलों के मर्जर से 28 लाख बच्चों का नामांकन घट गया है। सरकार ने सरकारी नौकरियां खत्म कर दी हैं। स्कूलों में 62 हजार से ज्यादा शिक्षकों की संख्या घटी है। वहीं, 81 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकार नई भर्तियां नहीं कर रही हैं।

जो चाहे जेपीएनआईसी ले ले, हम नया बनाएंगे

जेपीएनआईसी के बारे में पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमने अपना मन बदल लिया है। हमारे पास पैसा है। हम जेपीएनआईसी नहीं लेंगे। जो चाहे ले ले। हम एक नए स्थान पर नया जेपीएनआईसी बनाएंगे। यह उस जगह पर बनेगा जो इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान से जुड़ी है। हम वहां पर एक अच्छा संग्रहालय बनाएंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख