अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी में कुछ चोर चढ़ावे से चोरी करते दिखे थे, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
यह एफआईआर ऐसे समय दर्ज हुई है, जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया गया है और हाल में ही एसआईटी ने इस मामले में शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी है।
8 नामजद आरोपियों पर एफआईआर
अब सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी में चोरी करते दिखे और उनकी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में आठ नामजद आरोपी हैं, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज हुई है।
बताया जा रहा है कि यूपी सरकार के निर्देश पर इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।






