ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इलाहाबाद: विश्व हिंदू परिषद ने आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दरख्वास्त की कि वह अयोध्या मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोडें और एक ‘स्पष्ट संदेश’ दें कि उनकी सरकार ‘राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है।’ यहां संगम किनारे संघ परिवार के अनुषंगी संगठन विहिप के ‘केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल’ की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘अयोध्या का एक दौरा करने और राम जन्मभूमि में एक सेल्फी लेने’ का अनुरोध किया गया ताकि यह संदेश दिया जा सके कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इस बैठक में विहिप के कई बड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की जिसमें गौहत्या के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई।

विहिप के वरिष्ठ नेता राम विलास वेदांती ने कहा, ‘हिंदू समुदाय के लोगों का समर्थन प्राप्त करने वाले नरेंद्र मोदी के लिए यह जरूरी है कि वह अयोध्या मसले पर अपनी चुप्पी तोड़े। उन्होंने विभिन्न देशों में कई तीर्थस्थानों का दौरा किया जिनमें से कई दूसरे धर्मों से संबंधित हैं और वहां पर सेल्फी भी खींची है। अब समय है कि वह अयोध्या का दौरा करें और यहां भी वैसा ही करें।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख