ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

वायनाड: वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। आज भी राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को वोट चोरी के मामले में घेरा है। वायनाड पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम इसे इस तरह दिखाने जा रहे हैं कि भारत में कोई भी ऐसा नहीं बचेगा जिसे इस बात पर शक ना हो कि मोदी ने वोट चोरी की है और चुनाव जीते हैं।

ज्ञानेश कुमार कर्नाटक सीआईडी को जानकारी नहीं दे रहे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हम एक हाइड्रोजन बम का खुलासा करने जा रहे हैं जो स्थिति की वास्तविकता को पूरी तरह से तहस-नहस कर देगा। हम जो कह रहे हैं उसके हमारे पास स्पष्ट प्रमाण हैं।" राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास सबूत है वो खुले और शट केस जैसा है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो हमने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया, वो काले और सफेद में सच है। कर्नाटक में सीआईडी की जांच चल रही है। सीआईडी ने खास तौर पर उन फोन नंबरों की जानकारी मांगी है जो इस ‘वोट चोरी’ में इस्तेमाल किए गए थे।

राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं। सीईसी वह जानकारी नहीं दे रहे हैं जो कर्नाटक की सीआईडी मांग रही है। इससे बड़ा चुनाव आयोग का दोष और कुछ नहीं हो सकता। पुलिस जानकारी मांग रही है और चुनाव आयुक्त जानकारी नहीं दे रहे हैं। हम इसे इस तरह से देश के सामने लाएंगे कि किसी को भी इस बात में शक नहीं रहेगा कि नरेंद्र मोदी जी ने 'वोट चोरी' की है और चुनाव जीते हैं। राहुल गांधी ने दोहराया कि हम एक हाइड्रोजन बम उजागर करने जा रहे हैं जो इस सच्चाई की असलियत को पूरी तरह से उजागर कर देगा। हमारे पास जो सबूत हैं, वे खुले और बंद केस की तरह हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख