ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कलबुर्गी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (7 सितंबर, 2025) को प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक बड़ी बात कह दी है। भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के संदर्भ में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का दुश्मन कह दिया।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार (7 सितंबर) को कर्नाटक राज्य के कलबुर्गी जिले में एक प्रेस मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप दोस्त हो सकते हैं, एक-दूसरे के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि वे एक-दूसरे के लिए वोट मांगते हैं।’ उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘मोदी और ट्रंप का गठबंधन भारत की कीमत पर हुआ है। उन्होंने पूरे देश का माहौल को खराब करके रख दिया है।’

भारत पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव पर क्या बोले खड़गे?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के प्रभाव पर कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बहुत भारी टैरिफ लगाया है। 50 परसेंट के अतिरिक्त टैरिफ के बाद उन्होंने हमारे लोगों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।’ उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘आप अपनी विचारधारा पर चलें और देश के नागरिकों की रक्षा करें, क्योंकि राष्ट्र सबसे पहले आता है और आपकी दोस्ती उसके बाद आती है।

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से किया अनुरोध

इसके अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत पिछले कई दशकों से निष्पक्षता और गुटनिरपेक्षता की विदेश नीति पर चलता आ रहा है और इसे उसी रास्ते में लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए।

जीएसटी में हुए बदलावों पर बोले खड़गे

माल और सेवा कर (जीएसटी) दरों में बदलावों पर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को लाभ पहुंचाने वाले किसी भी कदम का स्वागत करेगी, लेकिन उन्होंने भाजपा सरकार पर सालों से लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, ‘हमने आठ साल पहले यह मुद्दा उठाया था। हमने कहा था कि अगर दो स्लैब होंगे, तो इससे गरीब लोगों को फायदा होगा, लेकिन उन्होंने चार से पांच स्लैब पेश किए और लोगों को लूटा। चुनाव नजदीक आने के बाद, उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्होंने जीएसटी स्लैब में संशोधन किया।’

राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर हम साथ हैं, पर मनमानी नहीं करने देंगे: खड़गे

खरगे ने मोदी के पहले के दावे का भी उल्लेख किया कि चीन की ओर से किसी ने भी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया और कहा कि अब मोदी स्वयं चीन में प्रवेश कर गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एकजुट है, लेकिन वह मोदी को समर्थन का दुरुपयोग नहीं करने देगा। उन्होंने कहा, ‘देश के मामले में हम एक हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि क्योंकि हम आपका समर्थन कर रहे हैं, इसलिए आपको मनमाने ढंग से काम करना चाहिए। हम इसमें विश्वास नहीं करते।’

ट्रंप मेरे दोस्त हैं, यह कहकर उन्होंने देश की स्थिति खराब कर दी: खड़गे

खड़गे ने मोदी पर ट्रंप के साथ खुलेआम गठजोड़ करके भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने यह कहकर भारत की स्थिति खराब कर दी कि ट्रंप मेरे मित्र हैं और फिर एक बार ट्रंप।’ खड़गे ने कहा कि यदि भारत ने अपनी गुटनिरपेक्ष नीति जारी रखी होती, जिसका पालन उसने आजादी के बाद से किया है, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

बिहार चुनाव में किन मुद्दों पर कांग्रेस देगी जोर

उन्होंने उन मुद्दों को सूचीबद्ध किया जिन्हें कांग्रेस बिहार में आगामी चुनावों में उजागर करने की योजना बना रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारे पास कई मुद्दे हैं; बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर यौन उत्पीड़न... दलितों और पिछड़ों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है और किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। वोट चोरी का मुद्दा भी हमारा मुख्य एजेंडा है।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख