बेंगलुरु: बेंगलुरु: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है, लेकिन आज देश की संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेताओं ने संविधान पर हमला किया और देश की संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश की।
राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा में कुल 6.50 लाख वोट हैं, लेकिन इनमें से लगभग एक लाख वोट चोरी कर लिए गए। उनके अनुसार, यह चोरी पांच अलग-अलग तरीकों से की गई। इनमें डुप्लीकेट वोटिंग शामिल है, यानि एक ही वोटर ने कई बार वोट डाला। कुछ मामलों में एक वोटर ने 5-6 अलग-अलग पोलिंग बूथ पर वोट डाले। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 40 हजार ऐसे वोटर सूची में शामिल थे, जिनका कोई पता दर्ज ही नहीं था। वहीं, एक ही पते पर 40-40 वोटरों के नाम दर्ज पाए गए। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र के साथ गंभीर धोखाधड़ी करार दिया।
राहुल ने कहा कि कि आपको याद होगाी कर्नाटक की सरकार चोरी की गई थी। पैसा देकर चोरी की गई थी। मैं आपसे 100 फीसदी सबूत के साथ कह रहा हूं कि लोकसभा भी चोरी की गई है। बीजेपी की विचारधारा संविधान के खिलाफ है। लेकिन हर कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता और नेता संविधान की रक्षा करेगा।
बीजेपी की विचारधारा भारत के संविधान के खिलाफ है: राहुल गांधी
'वोट अधिकार रैली' में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी की विचारधारा भारत के संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता इसकी रक्षा करेगा...भारत के चुनाव आयोग को हमें पिछले 10 वर्षों की मतदाता सूचियां और वीडियो रिकॉर्डिंग तुरंत देनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, "कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 100% साबित कर दिया है कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने वोटों की चोरी की है..." राहुल गांधी ने बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
संविधान पर हमला कर रहे चुनाव आयोग के अधिकारी: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन को लेकर कहा, ''हमारी चुनाव आयोग से मांग है कि हमें वोटिंग की पूरी वीडियोग्राफी दे। हम यह साबित कर देंगे कि इन्होंने वोटों की चोरी की है और केवल कर्नाटक में ही नहीं पूरे देश में यही किया है। चुनाव आयोग बीजेपी का नहीं है, यह देश का संस्थान है। चुनाव आयोग के सभी अफसर संविधान पर हमला कर रहे हैं।''
राहुल का आरोप - 'चुनाव आयोग ने बंद की वेबसाइट्स'
उन्होंने कहा, ''नरेंद्र मोदी केवल 25 सीटों की वजह से प्रधानमंत्री बने हैं और हमें अगर इलेक्ट्रॉनिक डाटा मिल जाए तो यह साबित कर देंगे को मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं. 25 सीटें ऐसी हैं जो केवल 35 हजार के मार्जिन से भाजपा ने जीती हैं। मैं अकेला यह सवाल नहीं कर रहा, हिंदुस्तान की सभी विपक्षी पार्टियां यही सवाल कर रही हैं। चुनाव आयोग ने वेबसाइट्स को बंद कर दिया। राजस्थान, बिहार की वेबसाइट बंद कर दी हैं।''






