ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की खबरें लगातार सामने आ रही है, राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि कर्नाटक में पार्टी बड़ा बदलाव कर सकती है। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार (1 जुलाई 2025) को कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और हम एकजुट हैं।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "मुझे अपने किसी भी विधायक से कोई सिफारिश नहीं चाहिए। मेरा कर्तव्य पार्टी के अनुशासन को और मजबूती देना है। हमें स्थानीय निकाय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना है।"

डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि कोई विधायक बोले... जो लोग बहुत बोल रहे हैं, उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा। मैं नहीं चाहता कि कोई मेरा समर्थन करे। हम आपस में चर्चा करेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे। नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मेरी प्राथमिकता विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है।"

'आम आदमी के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य': शिवकुमार

रेल किराया में हुए बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। डीके शिवकुमार ने कहा, "कर्नाटक विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और अब रेल किराया बढ़ा रही है। आम आदमी के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है।"

डीके शिवकुमार को सीएम बनाना है: कांग्रेस विधायक

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि बगावती तेवर अपनाते हुए कहा कि पार्टी को लीडरशिप में बदलाव करना ही होगा। उन्होंने कहा, "हमें बदलाव चाहिए। हम डीके शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाकर रहेंगे। उन्होंने (डीके शिवकुमार) पार्टी के लिए जितनी कुर्बानी दी है वो बयां करना मुश्किल है। अगर मुझे सस्पेंड करना है तो कर दो। अगर मैं ओपिनियन नहीं दे सकता तो नोटिस दो।"

कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी के अंदरूनी मामलों को लेकर दो दिन कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, "हम अपने विधायकों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों में किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर रहे हैं। हम कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर राय नहीं ले रहे हैं।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख