ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी प्रभावित लोगों ने एक आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पी थी।

ब्रांडेड बोतलों में बेची जा रही थी नकली शराब

भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार, नकली बोतलों में भरी जहरीली शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो व्यक्तियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल 19 अन्य पीड़ितों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। भावनगर के एसपी नितेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी निगरानी के आधार पर चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। इनके पास से इसी ब्रांड की कई नकली शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

'ड्राई स्टेट' में सख्त कानूनों के बावजूद बड़ी लापरवाही

गौरतलब है कि गुजरात में पूर्ण शराबबंदी (ड्राई स्टेट) लागू है और राज्य में शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री व सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद अवैध रूप से नकली शराब की तस्करी और बिक्री का यह मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख