ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज (शनिवार) दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को केंद्र और राज्य सरकार (मध्यप्रदेश) द्वारा जारी की गई बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) की सूची में शामिल कर दिया गया था। दिग्विजय ने कहा, ‘मध्यप्रदेश सरकार (जीओएमपी) और भारत सरकार (जीओआई) ने मेरा नाम, मेरे बेटे का नाम बीपीएल की सूची में डाल दिया था। हम सभी कर अदा करते हैं।’ दिग्विजय ने आज सुबह गोवा में होने वाली स्थानीय कांग्रेस इकाई की समन्वय समिति की बैठक के लिए जाने से पूर्व इस मुद्दे पर ट्वीट किया। राजनेता ने ट्वीट किया, ‘हमने बीपीएल के अधीन मिलने वाले लाभों को पाने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं दिया। यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश है।’ सिंह ने आगे लिखा, ‘इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उन्हें माफी मांगनी चाहिए और उन्हें सजा भी दी जानी चाहिए।’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्थानीय पार्टी इकाई की समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करने के लिए गोवा पहुंच रहे हैं।

इस बैठक में राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन किए जाने के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख