ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारी छात्र इन दिनों अडिग संकल्प का प्रतीक बने हुए हैं। सोमवार को हुए कथित पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद भी प्रदर्शनकारियों का हौसला नहीं टूटा। अगले दिन वे दुगुनी ऊर्जा के साथ जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने रातोंरात मंच फिर से खड़ा कर आंदोलन को नई जान दी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संसद मार्च के दौरान जमकर उपद्रव करने के मामले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से ये मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। डीएमआरसी के अनुसार, इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

देखें बंद मेट्रो स्टेशन की लिस्ट

1.लोक कल्याण मार्ग

2. राजीव चौक

3. पटेल चौक

4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग

5. बाराखंभा रोड

6. सुप्रीम कोर्ट

7. सेवा तीर्थ

8. जनपथ

9. मंडी हाउस

10. केंद्रीय सचिवालय

11. आईटीओ

12. दिल्ली गेट

13. इंद्रप्रस्थ

14. खान मार्केट

15. जोर बाग

16. शिवाजी स्टेडियम

सोमवार को भी बंद रहे थे कई स्टेशन

इससे पहले सोमवार को भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के विरोध मार्च से पहले एहतियातन दिल्ली के मध्य हिस्से के पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ, दिन के ज्यादातर समय तक बंद रखे गए थे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर इन स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोल दिया गया था। इसी दौरान तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर भी कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिन्हें बाद में बहाल कर दिया गया।

सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमें सोचना चाहिए कि सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही है। सरकार पर किस तरह का दबाव है? क्या मंत्री के पास सरकार के सीक्रेट्स हैं जिसकी वजह से वह उन्हें नहीं हटा पा रही है? सरकार डरी हुई है।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख