ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोहिमा: नगालैंड से एकमात्र लोकसभा सदस्य नेफ्यू रियो को नगा पीपुल्स फ्रंट :एनपीएफ: ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने एक वक्तव्य में यहां बताया कि 66 वर्षीय रियो को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का फैसला कल शाम किया गया। निलंबन आदेश में कहा गया है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे ताकि पार्टी की सरकार को हटाकर वह फिर से मुख्यमंत्री का पद हासिल कर सकें। रियो लगातार तीन कार्यकाल के लिए 2003 से नगालैंड के मुख्यमंत्री रहे। वह 2014 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख