ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

इम्फाल: मणिपुर में चार असम रेजीमेंट पर उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर घेर कर हमला कर दिया। चंदेल के साजिक तंपाक इलाके में यह हमला हुआ है। बुधवार सुबह हुए इस हमले में सुरक्षाबलों के जवानों ने जमकर मुकाबला किया और मुंहतोड़ जवाब दिया।

जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी ढेर हो गया है। हालांकि इस हमले में दो जवान भी घायल हो गए हैं। बता दें कि हाल ही में चंदेल जिले में ही आईईडी ब्लास्ट हुआ था। जिसमें असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए थे। इसमें 6 जवान घायल हो गए थे।

बता दें कि जब जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे उसी वक्त यह हादसा हुआ था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख