ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इम्फाल: मणिपुर में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. उसके चार विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। मणिपुर भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष समुतिबाला नोंगथाउजम ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में एन हाओकिप, वाई सुरचंद्र सिंह, एस बीरा सिंह और ओ लुखोई सिंह शामिल हैं। मणिपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा असम के वित्त मंत्री हिमंता बिस्व शर्मा और मणिपुर राज्य भाजपा प्रमुख के बी सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक टी श्यामकुमार सिंह और गिनसुआनहाउ पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख