ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार की शाम एक व्यापारी की सरे आम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी तस्वीर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। मृत शख्स का नाम रामू धोत्रे है, जो एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी है। जिस वक्त यह हमला हुआ रामू धोत्रे के भाई उन्हें बचाने के लिए बीच में आए उनके भाई पर भी हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद घायल अवस्था में रामू धोत्रे और उनके भाई को अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही रामू की मौत हो गई। हमला करने आए तीन आरोपियों में से दो को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को इस पूरे मामले में अब तलाश है तीसरे आरोपी की, जिसकी पहचान सीसीटीवी की मदद से की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख