ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

फरीदाबाद: फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक डॉक्टर के घर से 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है। फरीदाबाद के सीपी सतेंद्र कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा एक जॉइंट ऑपरेशन है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को पकड़ लिया गया है। कल 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह आरडीएक्स नहीं है। पकड़ा गया आरोपी यहां अल-फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाता था।”

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा संयुक्त अभियान है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया है कि बरामद हुआ विस्फोटक पदार्थ आरडीएक्स नहीं है। इसके अलावा, कई और ऐसे सामान मिले हैं, जिनका आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सकता था। जैसे- लगभग 20 टाइमर, बैटरी और अन्य चीजें भी बरामद हुई हैं।

असॉल्ट राइफल, लाइव राउंड और मैगजीन सीज

पुलिस ने यह जानकारी भी दी कि रेड में एक कालनिकोव असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन और 83 लाइव राउंड्स सीज किए गए हैं। इसके अलावा, 8 लाइव राउंड के साथ एक पिस्टल, दो खाली कारतूस और दो अन्य मैगजीन हैं जो आरोपियों के पास से बरामद की गई हैं। इस मामले में जम्मू कश्मीर और हरियाणा पुलिस की कार्रवाई जारी है।

मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था डॉ. मुजम्मिल

हरियाणा पुलिस ने बताया है कि आरोपी मुजम्मल अलफिदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था और फिजिशियन भी था। कई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं बताई जा सकती हैं। पिछले 15 दिन से ऑपरेशन चल रहा था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। यह एक बड़ा मॉड्यूल हो सकता है। एक गिरफ्तारी सहारनपुर से भी हुई है। 15 दिन से दोनों डॉक्टरों पर नजर बनाकर रखी गई थी।

मुजम्मिल के पास कहां से आए हथियार?

एक आरोपी मुजम्मिल फरीदाबाद से और दूसरा आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुजम्मिल को 9-10 दिन पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था। उसके पास ये हथियार कैसे पहुंचे और कहां से आए, इसकी जांच अभी की जा रही है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख