गुरुग्राम: टेनिस प्लेयर राधिका यादव की गोली मारकर हत्या हुई है। राधिका के गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित ई-157 आवास पर उनकी हत्या कर दी गई। राधिका को गोली उनके पिता ने ही मारी है। राधिका के पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोलियां मारी। इस मामले की जांच में गुरुग्राम पुलिस जुट गई है और राधिका के पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
गुरुग्राम पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधिका के पिता उनकी रील बनाने की आदत से काफी नाराज थे। राधिका रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं। राधिका के पिता ने इसी बात को लेकर अपनी बेटी को तीन गोलियां मारी। पुलिस ने राधिका के पिता को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही जिस रिवाल्वर से राधिका के पिता ने हत्या की, पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है।
राधिका का जन्म 23 मार्च, साल 2000 में हुआ था। राधिका यादव एक 25 साल की टेनिस खिलाड़ी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधत्व कर चुकी हैं।
टेनिसखेलो डॉट कॉम के मुताबिक, राधिका की इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन में डबल्स टेनिस प्लेयर में रैंकिंग 113 थी। आईटीएफ डब्ल्स में टॉप 200 में राधिका की ये बेस्ट रैंकिंग थी।
राधिका यादव देश की उभरती हुई खिलाड़ी थीं, लेकिन उनके पिता ने अपनी बेटी की खुद ही हत्या कर दी। राधिका यादव का टेनिस का सफर शुरू होने से पहले ही उनकी जिंदगी का सफर खत्म हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद ही गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सन्नाटा पसरा हुआ है। आस-पास के सभी लोग इस घटना से हैरान हैं। राधिका की हत्या ने सभी को सदमे में डाल दिया है।






