ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिमला: भगवान रघुनाथ जी की पारंपरिक रथ यात्रा के साथ ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की शुरुआत हो गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले दहन किए गए। विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही नवरात्रि और दुर्गा पूजा का समापन हुआ। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कुल्लू में दशहरा का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां जाखो में रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले जलाए. सिंह ने संकटमोचन टेंपल ट्रस्ट की ओर से 1.30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित ‘कीर्तन हॉल’ का भी उद्घाटन किया। कुल्लू का दशहरा इसलिए अलग है कि यहां रामलीला नहीं होती और रावण का पुतले का दहन नहीं किया जाता।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख