ताज़ा खबरें
केजरीवाल ने चीन से जमीन वापस लेने समेत देश को दी दस गारंटी

भुवनेश्वरः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है, क्योंकि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से जीतती है, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तानाशाही की तरफ बढ़ सकते हैं।

उन्होंने लोगों से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से दूरी बनाने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि वे "जहर के समान" हैं।

खड़गे ने कांग्रेस की सभा में कहा, "यह भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों के पास आखिरी मौका होगा। अगर नरेंद्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी।"

उन्होंने यह भी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, "महागठबंधन से एक व्यक्ति के जाने से हम कमजोर नहीं होंगे। हम भाजपा को हरा देंगे।"

खड़गे ने कहा कि ओडिशा में बीजेपी जो चाहती हैं, बीजेडी वही करती है। दोनों की पार्टनरशिप की सरकार है।

उन्होंने कहा कि बीजेडी ने मोदी सरकार की मिलीभगत से सबसे अधिक नुकसान ओडिशा के आदिवासियों का किया है। दलितों और कमजोर तबकों का नुकसान किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नवीन पटनायक और दिल्ली में मोदी सरकार दोनो मिल कर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन लूट रहे है। जिसके बीच ओडिशा के किसान, मज़दूर, आदिवासी, दलित और गरीब लोग तबाह हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में 45 लाख से अधिक नौजवान बेरोज़गार हैं। 2 लाख 36 हज़ार पद विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े हैं।

खडगे ने कहा कि 2005-06 से जब बीजेडी.बीजेपी सरकार बनी तो वादा किया था कि हर ब्लाक में वो 35% इर्रिगेशंस फैसिलिटीज 2011-12 तक देंगे। 20 साल से वादा अधूरा है।

उन्होंने कहा कि बीजेडी सरकार का वायदा था कि राज्य में सभी 314 ब्लॉकों में कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन 20 साल बाद भी वो वायदा अधूरा है।

उन्होंने कहा कि आज ओडिशा को एक ऐसा व्यक्ति चला रहा है, जिसका ओडिशा से कोई लेना-देना नहीं हैं। सारे बीजेडी के एमपी, एमएलए एक अफ़सर के आगे नतमस्तक हैं। ये ओडिशा के लोगों के स्वाभिमान को गहरा धक्का है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में राज्य में खनन घोटाला और 20 हजार करोड़ रुपये का चिटफंड जैसे बड़े घोटाले हुए जिसमें बीजेडी-बीजेपी के नेता शामिल थे। इनको दबा दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल्द चुनाव होने वाले है, तो हमें राज्य और केंद्र दोनों जगह ऐसी सरकार चुननी है, जो लोगों को अधिकार दे, न्याय की रक्षा करें, ना की उनके अधिकार छीने। ये केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख