ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

गुवाहाटी: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम पर ध्यान दिये बगैर केन्द्र असम के विकास के लिए लगातार काम करता रहेगा। हालांकि मंत्री ने कहा कि अगर केन्द्र और राज्य दोनों में एक ही पार्टी की सरकार रहेगी तो राज्य में आने वाले अवैध प्रवासियों के मुद्दे का बेहतर समाधान हो सकता है। केन्द्रीय परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यहां तक कि अगर भाजपा हार जाती है और कांग्रेस सत्ता में आती है तब भी हम असम में लगातार बुनियादी ढांचे का विकास करेंगे। विकास के साथ कोई राजनीति नहीं होगी। हाल ही में मैंने बिहार में सड़कों के निर्माण के लिए पैकेज की घोषणा की थी।’ वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाने में असफल रहती है तो क्या असम में बुनियादी विकास पर केन्द्र का समर्थन लगातार जारी रहेगा । गडकरी ने दावा किया, ‘मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पिछले 50-60 सालों की (किये गये कामों) तुलना में अधिक काम अगले पांच सालों में करेंगे। पिछले 60 सालों में, कांग्रेस को असम का विकास करने का मौका मिला।

स्वतंत्रता के दौरान, असम का देश में पांचवा स्थान था और अब इसका स्थान चौथे गरीब राज्य के रूप में है।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख