ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

गुवाहाटी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि एनडीए सरकार देश में 17 नए एम्स और 20 कैंसर संस्थानों की स्थापना की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुकी है। नड्डा ने गुवाहाटी मेडिकल कालेज में पीएमएसएसवाई के तहत सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास करने के बाद कहा कि पूरी तरह चालू होने के बाद इन नए एम्स संस्थानों में 16,300 से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 50 'टर्शियरी कैंसर केयर सेंटर' भी स्थापित किए जा रहे हैं। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, झज्जर (710 बिस्तर) और चित्तरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, कोलकाता के दूसरे परिसर की भी स्थापना की जा रही है। नड्डा ने कहा कि इसके अलावा देश के 70 मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों की स्थापना की जा रही है और 58 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में उन्नयन किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष, कायाकल्प, अमृत जैसी नई पहलों के लिए उचित जमीनी कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा इरादा अगले तीन से चार साल तक गैर-संचारी रोगों के लिए व्यापक मॉडल की दिशा में काम करने का है और इसके लिए एक वृहद जागरुकता अभियान की योजना बनाई जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख