ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में आज  (शनिवार) भी ठंड का प्रकोप जारी रहा जबकि दोनों राज्यों के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा का नारनौल दोनों राज्यों का सबसे ठंडा इलाका रहा यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कंेद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ जो पंजाब और हरियाण की साझा राजधानी है वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वही लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला और हिसार में भी ठंड का कहर जारी रहा।

दोनों शहरों में तापमान क्रमश: सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है और साथ ही कहीं घनी और कहीं हल्की धुंध भी छा सकती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख