ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए वहीं इस कार्रवाई के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान भी शहीद हुआ है। नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मामला जिले के गंगालूर इलाके का है। इस मुठभेड़ की पुष्टि जिले के एसपी जितेंद्र यादव ने भी की है। एसपी ने बताया कि अभी मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी को इलाके में भेजा गया। यहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों को आते देख गोलीबारी शुरू कर दी।

बता दें कि बीजापुर के इस हिस्से में पुलिस और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। नक्सलियों के पांव उखाड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

हाल ही में इस इलाके में 31 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। माना जा रहा है नक्सलियों के खिलाफ आज भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। नक्सली इस इलाके को अपना सेफ जोन मानते रहे हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख