ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आय़रन फैक्ट्री की विशाल चिमनी गिरने से दबे मजदूरों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव ने कहा, "ढांचा के ढहने से मजदूर फंस गए। कम से कम चार मजदूर फंसे हुए हैं। मनोज कुमार नाम के एक मजदूर की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

स्थानीय लोगों के अनुसार, चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्पंज आयरन फैक्ट्री का एक्सटेंशन वर्क चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार चिमनी का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिमनी नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 30 से अधिक लोग दबने की आशंका जताई जा रही है। कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत व बचाव का कार्य जारी है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश कर रही है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनरी का भी उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया है और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद जारी है।

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना जिले के सारागांव क्षेत्र में स्थित संयंत्र में दोपहर में हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साइलो-भारी मात्रा में सामग्री के भंडारण के लिये लोहे का बना ढांचा-ढह गया जिससे मौके पर मौजूद कुछ श्रमिक इसके नीचे फंस गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख