ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

रायपुर: मंगलवार तड़के नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रात तीन बजे की है। माओवादियों के एक दस्ते ने जिले के गंगलूर इलाके में स्थित रांगारेड्डी के जंगलों में बने सीआरपीएफ के एक शिविर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहरेदारी कर रहे कॉन्सटेबल सतीश गौड़ इस गोलीबारी में घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। नक्सल-रोधी अभियानों के लिए क्षेत्र में तैनात गौड़ आंध्रप्रदेश के निवासी थे और अर्धसैन्य बल की 85वीं बटालियन से जुड़े थे। अधिकारियों ने कहा कि शिविर में मौजूद अन्य किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि माओवादियों की गोलीबारी कुछ मिनट तक जारी रही, इसके बाद वे जंगलों में भाग गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में खोज अभियान शुरू किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख