ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

चेन्नई: आम आदमी पार्टी तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पीपल्स वेलफेयर फ्रंट के साथ मिल कर लड़ सकती है। इस मोर्चे में वाइको की अगुवाई वाली एमडीएमके और वाम पार्टियां शामिल हैं। आगामी चुनावों पर रणनीति के बारे में पार्टी में चर्चा करने के लिए यहां पहुंचे आप नेता सोमनाथ भारती ने इस बाबत संकेत दिए हैं। भारती इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिन में वाइको से मुलाकात कर सकते हैं। पीपल्स वेलफेयर फ्रंट में शामिल अन्य पार्टियों में थिरूमा वालविन की अगुवाई वाली वीसीके, भाकपा और माकपा हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख