ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को देखने अस्पताल गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीने में बेचैनी और बुखार की शिकायत के बाद बादल को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन के चंडीगढ़ दौरे को खत्म करने के बाद नई दिल्ली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने बादल से मुलाकात की और उनसे उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। चंडीगढ़ से ही फ्रांस के राष्ट्रपति फांस्वा ओलोंद ने तीन दिन की भारत यात्रा की शुरुआत की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कुछ मिनट अस्पताल में बिताए।

पीजाआईएमईआर अधिकारियों ने बताया कि बादल की हालत 'स्थिर' है और उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। छाती में बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें दो दिन पहले नवांशहर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले पंजाब के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह कैरों ने बादल के स्थान पर प्रधानमंत्री की आगवानी की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख