ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

अइज़ोल: दक्षिणी मिजोरम में लुंगलेई शहर के लुंगलॉन इलाके में भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन से दस लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने आज बताया कि कल रात जब भूस्खलन में दस लोग मारे गये उस वक्त भी लुंगलॉन में भारी बारिश हो रही थी। उन्होंने बताय कि लुंगलेई जिला आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय स्वयंसेवी लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि अभी भी यहां बारिश जारी है।

इधर स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बारिश और भूस्खलन वाले क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है। लोगों को बचाने का काम जारी है। प्रशासन का दावा है कि इस अभियान में कई लोगों को बचाया जा चुका है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि सेना की जरूरत पड़ी तो उसकी भी मदद ली जाएगी।

फिलहाल कई लोगों के तापता होने की बात भी बताई जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख