ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जयपुर: कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में बीजेपी मुख्यालय तक रैली निकाली। कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई यह रैली शहीद स्मारक होते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ी। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। पुलिस ने शहीद स्मारक के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी और बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया।

एनटीए भंग करने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

रैली से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में बार-बार हो रही अनियमितताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर से जनता का भरोसा खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, “एनटीए को भंग किया जाना चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।”

डोटासरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच अदालत की निगरानी में होनी चाहिए।

कांग्रेस ने दावा किया कि नीट पेपर लीक से करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

विपक्ष के नेता टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ नेता इस रैली में शामिल हुए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पोस्टर और बैनर भी लिए थे।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख