ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

जोधपुर: काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अवैध हथियार रखने के मामले पर गुरुवार को जोधपुर की निचली अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। उन्‍होंने कोर्ट के सामने कहा कि उनको गलत ढंग से इस मामले में फंसाया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब चार अप्रैल को होगी। जोधपुर जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित की अदालत में सलमान खान ने कहा कि वह निर्दोष हैं। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 1998 की एक एवं दो की रात में लूणी थाना क्षेत्र के हिरणों के शिकार में इस्तेमाल किये गये हथियार की लाइसेंस अवधि समाप्त होने के कारण वन विभाग ने सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज कराया था। दो काले हिरणों का शिकार मामला भी इसी अदालत में विचाराधीन है। शैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, नीलम एवं सोनाली बिन्द्रे को भी सह आरोपी बनाया गया है।

शिकार के समय ये सभी सलमान के साथ थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख