ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

मुंबई: तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐतिहासिक विषयों पर बनने वाली फिल्मों में हमेशा से दर्शकों की खास दिलचस्पी मिलती रही है। जब ऐसी फिल्मों में इतिहास, वीरता, संस्कृति और सामाजिक संघर्ष की झलक मिलती है, तो दर्शक उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इसी कड़ी में निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की आने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'द्रौपदी 2' को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है।

अब नए साल की शुरुआत के साथ इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जिसने फिल्म के प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की तमिल-तेलुगु ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'द्रौपदी 2' को रिलीज के लिए 'यू/ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। इसकी जानकारी खुद निर्देशक मोहन जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''यह फिल्म इतिहास के उन पन्नों को खोलने वाली है, जिनके बारे में अब तक बहुत कम चर्चा हुई है। 'द्रौपदी 2' 14वीं सदी के उस दौर को दिखाएगी, जिसे इतिहास का एक अंधकारमय और उथल-पुथल भरा समय माना जाता है।''

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख