ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मंबई: 21 साल की उम्र में पाकिस्तानी सीमा में घुसकर दुश्मनों का सफाया करने वाले सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। दोनों ने ही अगस्त्य नंदा की फिल्म की तारीफ कर अरुण खेत्रपाल के जज्बे को सलाम किया है।

फिल्म 'इक्कीस' का फाइनल ट्रेलर रिलीज

अभिषेक बच्चन ने अपने भांजे अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' का फाइनल ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म को सच्ची और जज्बे से भरी कहानी बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक अनकही सच्ची कहानी जिसे देखा जाना चाहिए।" 'इक्कीस' के ट्रेलर में आगे दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की भी झलक दिखी, जिनकी ये आखिरी फिल्म भी है। वो फिल्म में लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के पिता बने हैं। ऐसे में उनका रोल काफी सारे इमोशन्स लेकर आएगा, जो ट्रेलर में भी साफ झलका। 'इक्कीस' के नए ट्रेलर में कई सारे ऐसे मोमेंट्स रहे, जो रौंगटे खड़े कर सकता है।

फिल्म 1 जनवरी को रिलीज होगी। जबकि अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नवेली नंदा ने लिखा, 'फाइनल ट्रेलर आ गया है। इस नए साल, खुद को हिम्मत का तोहफा दें। सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी देखें, एक हीरो जो सिर्फ़ 21 साल का था और अमर हो गया, वे थे सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल।'

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख